Move to Jagran APP

जमशेदपुर में मिला स्वर्ण अयस्क

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सुंदरनगर थाना क्षेत्र के भितरदारी गांव के आसपास

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)
जमशेदपुर में मिला स्वर्ण अयस्क
जमशेदपुर में मिला स्वर्ण अयस्क

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सुंदरनगर थाना क्षेत्र के भितरदारी गांव के आसपास पहाड़ के नीचे स्वर्ण अयस्क का पता चला है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने क्षेत्र में सोने की खदान होने की पुष्टि करते हुए सर्वे का काम पूरा कर लिया है।

loksabha election banner

खान एवं भूतत्व विभाग अप्रैल में भितरदारी क्षेत्र को अपने अधीन लेकर ड्रिलिंग का काम शुरू करेगा। भंडारण का पता करने के बाद स्वर्ण खदान की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जियोलॉजी के तकनीकी निदेशक डा. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि हम लोगों को सुंदरनगर क्षेत्र के भितरदारी गांव के आसपास सतह पर स्वर्ण अयस्क के होने का पता चला था। इसके बाद इस क्षेत्र में सर्वे का काम शुरू किया गया। इसी माह सर्वे पूरा कर लिया गया है। यहां उच्च कोटि का स्वर्ण मिलने की उम्मीद है।

सर्वे के अनुसार गोल्ड वैल्यू 11 से 12 पीपीएम (पाटर््स पर मिलियन) है। हम लोगों ने स्वर्ण अयस्क भंडारण वाले क्षेत्र की मैपिंग करा ली है। अप्रैल से यहां खुदाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। डा. शर्मा ने बताया कि सुंदरनगर के अलावा कोल्हान में पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के पहाड़डीहा में भी गोल्ड ब्लॉक मिला है। इसकी नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम के केंदरुकोचा में मनमोहन मिनरल्स के नाम से पहले से स्वर्ण अयस्क खदान आवंटित है। सुंदरनगर में मिले गोल्ड डिपॉजिट का ड्रिलिंग के जरिए पता किया जाएगा। इसके बाद इस खदान की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि नीलामी से पूर्व की प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लगता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.