कानून की पढ़ाई भी करें छात्राएं : प्रति कुलपति
संवाद सूत्र, गालूडीह : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं से मिलने व बेहतर भविष्य निर
संवाद सूत्र, गालूडीह : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं से मिलने व बेहतर भविष्य निर्माण का टिप्स देने कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा. रजीत कुमार ¨सह मंगलवार को विद्यालय पहुंचे। वे करीब दो घंटे स्कूल में रहे। आगमन पर छात्राओं ने बैंड की धुन पर उनका स्वागत किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रति कुलपति ने छात्राओं द्वारा लिखित 'सांझ ऊषा' नामक पुस्तक का विमोचन किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए कोई उम्र नही है, शिक्षा में कोई गरीब व अमीर नही होता। आप शिक्षित होंगे तो आपका परिवार व समाज शिक्षित होगा। उन्होंने प्लस टू पास की छात्राओं को अलग-अलग संकाय से संबंधित शिक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में कानून की रक्षा के लिए कानून की पढ़ाई भी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनुमंडल स्तरीय प्रमाण पत्र जरूर बनाएं। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी, बैद्यनाथ प्रधान, वार्डन रजलीमय टुडू्र ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन शिक्षक संजय ¨सह ने किया। प्रति कुलपति का स्वागत पौधा देकर किया। कार्यक्रम में निजी सचिव मनसा मुर्मू, सतेन्द्र राय, सुकुंदा कुंडू, लिपिका साव समेत छात्राएं उपस्थित थी।