रिलायंस जियो में नौकरी के नाम पर साढ़े नौ लाख की ठगी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: रिलायंस जियो में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये से अ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:
रिलायंस जियो में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परसुडीह थाने में कीताडीह निवासी पंकज शर्मा ने मानगो गुणमय कॉलोनी के ऋषभ अपार्टमेंट निवासी अर्निवान सोम के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पंकज शर्मा ने बताया है कि बीते दिसंबर अर्निवान सोम से उसकी मुलाकात कीताडीह में हुई थी। उस दौरान अर्निवान ने खुद को रिलायंस जियो का जनरल मैनेजर बताया था। उसने उसे और उसके कई साथियों को रिलायंस जियो में आकर्षक वेतन पर नौकरी, कंपनी का टावर लगाने और रिलायंस जियो के उत्पादों का डिलरशिप दिलाने का झांसा दिया था। पंकज के अनुसार उससे कुल साढ़े चार लाख रुपये लिये थे। इसके बाद टेक्निकल हेड, मैनेजर का नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दिया था। उसके मित्र एग्रिको निवासी मनीष कुमार से तीन लाख रुपये रिलायंस जियो में सहायक जनरल मैनेजर का पद दिलाने को लिया था। दोस्त को भी नियुक्ति पत्र दिया था। पंकज शर्मा ने बताया कि उसके और मनीष कुमार के माध्यम से अर्विनान ने बर्मामाइंस कैलाशनगर निवासी मुकेश कुमार से एक लाख रुपये लेकर मैनेजर के पद का नियुक्ति पत्र दिया। बारीडीह निवासी विकास सिंह से भी एक लाख रुपये लिये। उसे रिलायंस जियो के उत्पाद का अधिकृत विक्रेता बनाये जाने का पत्र दिया गया। बाद में पता करने पर सभी नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र और लिखित कागजात जाली पाये गये।