घर में घुसकर महिला से छेड़खानी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में सोनार
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 10:44 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में सोनारी पुलिस ने रमेश उर्फ राजू को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। सोनारी परदेशी पाड़ा निवासी पूनम चांद ने रमेश उर्फ राजू के खिलाफ सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार 23 जुलाई की शाम करीब चार बजे महिला घर में सोयी थी। तभी आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। महिला ने शोर मचायी तो महिला के भाई व पिता कमरे में आये। इसपर आरोपी ने पत्थर से मारकर दोनों को घायल कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें