Move to Jagran APP

पत्नी से विवाद, युवक ने की खुदकशी

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना के जोन संख्या वन बी टावर रोड निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ चिन्ना ने

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 May 2017 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 02:48 AM (IST)
पत्नी से विवाद, युवक ने की खुदकशी

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना के जोन संख्या वन बी टावर रोड निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ चिन्ना ने पत्नी से विवाद के बाद कमरे में फांसी लगा खुदकशी कर ली। घटना शनिवार मध्यरात की है। मृतक पेशे से कार चालक था। वह मूल रूप से वह ओडिशा मयूरभंज जिले के रायरंगपुर का निवासी था। चार माह से वह बिरसानगर में किराये के मकान में रह रहा था। विवाह के पांच वर्ष बाद भी संतान नहीं होने के कारण वह तनाव में रहता था। शनिवार देर रात वह आवास लौटा। पत्नी और परिवार के लोग छत पर सोए हुए थे। पत्नी से उसका विवाद हुआ। पत्नी छत में सोयी थी। वह रात दो बजे कमरे की ओर गया। फांसी लगा और फांसी लगा ली। परिवार वालों को रविवार सुबह घटना की जानकारी मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.