दंडाधिकारियों ने दी कानून की जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 'न्याय आपके द्वार' कार्यक्रम के
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 'न्याय आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरजामदा स्थित पूर्वी कालीमाटी पंचायत में चलंत कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा, एंजलीना जॉन, मनीष मणिकात प्रधान, अधिवक्ता वी कामेश्वरी उमा थीं। न्यायिक दंडाधिकारियों ने कानून के हर पहलुओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस दौरान न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा ने ग्रामीणों को सर्वप्रथम जागरूक होने की अपील की। न्यायिक दंडाधिकारी एंजलीना जॉन ने महिलाओं को प्रताड़ना, छेड़खानी आदि की शिकायत उचित फोरम में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून में महिलाओं के लिए कई प्रावधान किए गए है जिसका उन्हें लाभ लेना चाहिए। न्यायिक दंडाधिकारी मनीष मणिकात प्रधान ने भरण पोषण अधिनियम शिक्षा अधिकार आदि की जानकारी दी। जबकि अधिवक्ता बी कामेश्वरी उमा ने बाल मजदूरी, श्रम अधिनियम, डायन अधिनियम, दहेज अधिनियम की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन संचालन पीएलवी दिलीप जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं एवं लीगल एड क्लीनिक व डालसा की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलवी सुनील पाडेय, पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, निवारण चन्द्र पुराण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।