साकची चौक पर मनाई गई भामा शाह की जयती
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड तैलिक साहू सभा की ओर से दानवीर भामा शाह की जयती रविवा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड तैलिक साहू सभा की ओर से दानवीर भामा शाह की जयती रविवार को साकची गोलचक्कर के पास मनाई गई। इस मौके पर राहगीरों के बीच पानी, शर्बत, चना और तरबूज का वितरण किया गया। इससे पूर्व संस्था एवं समाज के गणमान्य लोगों की ओर से संयुक्त रूप से भामा शाह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर मौजूद तैलिक साहू समाज के लोगों ने आवश्यकता पड़ने पर देशहित में सर्वस्व न्यौछावर कर देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राकेश साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रदेश महामंत्री मदन प्रसाद, जमशेदपुर प्रभारी द्वारिका प्रसाद, बलराम प्रसाद साहू, रवीन्द्र नाथ साहू, भोला साहू, राकेश साहू, गौरी शकर साहू, राजकुमार साहू, मोहन साहू, किशोर प्रसाद साहू, श्याम साहू, श्रवण साव, कमलेश साव, भुवनेश्वर साव, शम्भू प्रसाद, राम गोपाल जयसवाल एवं शभू साव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।