मंडलों में प्रवासकर्ता बनाए गए रघुवर व सरयू
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संसदीय कार्य मंत्री
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा सांसद, विधायक व मंत्रियों को मंडलों में प्रवास करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रघुवर दास के हिस्से बागबेड़ा व परसुडीह मंडल हैं। वे इन दोनों मंडलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और सरकार की योजनाओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। प्रदेश कार्यालय की ओर से यह सूची जारी की गई है कि कौन नेता किस मंडल में प्रवासकर्ता होगा।
संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय को पटमदा व गोविंदपुर मंडल का प्रभार दिया गया है। जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत 27 मंडल हैं। सभी मंडलों के लिए प्रवासकर्ताओं की घोषणा आज की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर नगर और आरआइटी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी को घाटशिला व गालुडीह मंडल का प्रवासकर्ता बनाया गया है। इसके अलावा सोनारी एवं कदमा का प्रवासकर्ता अभय सिंह उज्जैन, बिष्टुपुर एवं बोड़ाम का मेनका सरदार, पोटका एवं जुगसलाई का विद्युत वरण महतो, कोवाली एवं उलीडीह का शकुंतला महाली, बर्मामाइंस एवं सीतारामडेरा का दिनेश कुमार, टेल्को एवं सुंदरनगर का विनोद श्रीवास्तव, घोड़ाबाधा एवं आसनबनी का रामबाबू तिवारी, आजादनगर एवं घाघीडीह का मनोज सिंह, मानगो का राजेश शुक्ला, बारीडीह एवं कमलपुर का मिथिलेश यादव, गोलमुरी का कमलेश सिंह, बिरसानगर एवं एमजीएम का कैप्टन दीप श्रीवास्तव व साकची का लक्ष्मण टुडू को नियुक्त किया गया है।