घाघीडीह जेल में बंदियों के बीच झड़प, दो घायल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: घाघीडीह सेंट्रल जेल में सोनारी निर्मल नगर क्षेत्र के आपराधिक गु
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:
घाघीडीह सेंट्रल जेल में सोनारी निर्मल नगर क्षेत्र के आपराधिक गुटों के बंदी है। इनमें वर्चस्व को लेकर हमेशा विवाद होता रहा है। तीन मई को भी जेल में दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इनमें रविदास और विकास सिंह घायल हो गए। दोनों को जेल के अस्पताल में ही दाखिल कराया गया है। इस मामले में जेल अधीक्षक ओलियस कुलू की शिकायत पर बंदी सूरज मिश्रा, सुमित चौधरी, कृणाल शर्मा, मुनी दास, किंटू सिंह, भीम कुमार, जयप्रकाश सिंह, विकास तिवारी, हरजीत सिंह, रविदास, विकास सिंह उर्फ हेते एवं अन्य के खिलाफ जेल में मारपीट कर अशांति फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रविदास और विकास सिंह गुट के बीच कोर्ट हाजत में पहले मारपीट हुई थी। इसके बाद जेल परिसर में मारपीट की घटना हुई। सूचना पर परसुडीह थाने की पुलिस ने जेल पहुंच मामले की जानकारी ली।