बिहार के अपराधी मानगो में रहते थे किराये के मकान में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: पुलिस ने लोहरदगा के खान व्यवसायी ज्ञानचंद्र अग्रवाल पर रांची के सुखदे
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: पुलिस ने लोहरदगा के खान व्यवसायी ज्ञानचंद्र अग्रवाल पर रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 30 मई को हुई फाय¨रग के मामले में जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के शंकोसाई से पकडे़ गए बिहार केअपराधी सौरभ सिंह उर्फ बंटू, सूर्या, कोडरमा के तुरिया और गया के खुरफा निवासी आभूषण विक्रेता चंदन एवं राजकुमार वर्मा समेत अन्य से पूछताछ की है। सूर्या और सौरभ मानगो में किराये का मकान लेकर रहते थे। इनके पास से बाइक, आइटेन कार और 10 सोने की चेन बरामद की गई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि बदमाशो ने शहर के कदमा, बारीडीह, गोलमुरी समेत कई स्थानों पर चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर रांची, गया, कोडरमा, हजारीबाग समेत कई अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है। आभूषण विक्रेता राजकुमार वर्मा के पास से पुलिस ने 23 ग्राम की दो चेन बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक सूर्या की पत्नी गया के आभूषण विक्रेता राजकुमार वर्मा को छिनतई की गई चेनों की बिक्री करती थी। पत्नी के माध्यम से ही सूर्या का परिचय आभूषण विक्रेता से हुआ था। सूर्या और सौरभ दोनों रांची में ही रहते थे। वहां से बाइक से सवार होकर जमशेदपुर पहुंचते थे। शहर में चेन छिनतई को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक से रांची फरार हो जाते थे। बीते कुछ माह से मानगो में गिरोह ने शरण ले रखा था। गिरोह का खुलासा पुलिस टीम मंगलवार को मीडिया के सामने करेगी। वहीं जुगसलाई थाने की पुलिस ने तीन पुराने अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में कुछ भी बयां नहीं कर रही है।
.............
शिक्षिका ने की चेन छिनतई करने वालों की पहचान
डीबीएमएस, कदमा की जिस शिक्षिका से गत दिनों कदमा इलाके में चेन छिनतई की घटना हुई थी, उसने पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान की। उन्हीं अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था जो पुलिस गिरफ्त में हैं।