पउकेवि में प्रश्न मंच प्रतियोगिता
संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा व
संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा वन में शनिवार को हिन्दी विज्ञान साहित्य परिषद् भाभा, परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुम्बई और परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था के संयुक्त तत्वाधान पर क्षेत्रीय चरण पर एक दिवसीय अखिल भारतीय हिन्दी विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूसिल कंपनी के महाप्रबंधक कार्मिक सह एलएमसी चैयरमेन सीएच शर्मा, एसपी प्रभाकर और विद्यालय के प्रचार्या डॉ दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीएच शर्मा ने कहा कि इस तहर का प्रतियोगिता पहली बार विद्यालय में हो रही है यह काफी खुशी की बात है। उन्होंने सभी बच्चो से कहा कि प्रतियोगिता को प्रतियोगिता के भावना से खेले इस में हार जीत तो होती रहती है। विद्यालय के प्रचार्या डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में वाद विवाद, क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। बता दें कि प्रतियोगिता में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा वन, टू, ओस्कम, नरवापहाड़ और तुरामडीह के चयनित छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रतियोगिता को पंाच ग्रुप में बांटा गया था जिसमे भाभा, रमन, भटनागर, बोस और धवन थे।