मां तारा कंपनी का फर्नेश ब्लास्ट, ऑपरेटर झुलसा
संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : मां तारा इस्पात प्रालि कोकपाड़ा में शनिवार दोपहर 2 बजे फर्नेश ब्लास्ट होने
संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : मां तारा इस्पात प्रालि कोकपाड़ा में शनिवार दोपहर 2 बजे फर्नेश ब्लास्ट होने से ऑपरेटर जगन्नाथ महतो झुलस गया। जगन्नाथ महतो गौरांग घाटवाई ने बताया कि लगभग 2 बजे फर्नेश ब्लास्ट होने के समय हाफ टाईम हुआ था। इसके कारण वहां मात्र 4 मजदूर ही था। जगन्नाथ महतो ने बताया कि उनके पैर व सिर में आग की लपटें गिरी थी। फर्नेश ब्लास्ट से कई मजदूरों के गर्म कपड़े व अन्य सामग्री जल गये। चारदीवारी के आसपास फर्नेश ब्लास्ट होने के बाद आग के टुकड़े घर एवं बांस पेड़ पर गिरे हैं। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया गया। कंपनी की ओर से शशिकांत शुक्ला ने बताया कि फर्नेश ब्लास्ट लगभग 2 बजे हुआ है। ब्लास्ट से कोई भी मजदूर घायल नहीं हुआ है। ब्लास्ट होने के बाद ही उत्पदन बंद कर दिया गया है। ब्लास्ट से जिस मजदूर को आंशिक क्षति पहुंची है उनका कंपनी इलाज करा रही है।