आसाराम के साधकों ने निकाली शोभायात्रा
जमशेदपुर : योग वेदांत सेवा समिति की ओर से सोमवार को बिष्टुपुर में विशाल शोभायात्रा निकाल
By Edited By: Published: Tue, 19 Jul 2016 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jul 2016 03:00 AM (IST)
जमशेदपुर : योग वेदांत सेवा समिति की ओर से सोमवार को बिष्टुपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कथावाचक आसाराम बापू के साधक भतन-कीर्तन कर रहे थे। तुलसी भवन से निकली यात्रा बिष्टुपुर मेन रोड से होते हुए एन. रोड टै्रफिक लाइट से होकर तुलसी भवन में समाप्त हुई। समिति के पन्नालाल गौतम ने बताया कि मंगलवार को डिमना आश्रम में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक भजन-कीर्तन होगा, जबकि इसके बाद भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सदस्य कुष्ठ आश्रम में भी भोजन वितरण करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें