बंगभाषा को लेकर विचार विमर्श
जमशेदपुर : बोंगो बंधु नामक संस्था की ओर से रविवार को परसुडीह के प्रमथनगर विवेकानंद मिलन संघ प
By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 03:02 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 03:02 AM (IST)
जमशेदपुर : बोंगो बंधु नामक संस्था की ओर से रविवार को परसुडीह के प्रमथनगर विवेकानंद मिलन संघ परिसर में एक विमर्श सभा का आयोजन किया गया। इसमें बंगभाषा को झारखंड में द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिलाने समेत कई अन्य मसलों पर चर्चा की गई। विमर्श में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सिद्धार्थ ज्योति ने कहा कि झारखंड में 42 फीसद बंगभाषी होने के बावजूद बंग भाषा को आज भी समूचित सम्मान नहीं दिया गया। तय किया गया कि इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में राजेश राय, अरूप मजूमदार, त्रिदेव चंट्टराज, उत्थान चक्रवर्ती, उत्तम गुहा, जुरान मुखर्जी, पूर्वी घोष, पल्लव दलाल, बाबूलाल चक्रवर्ती, अमित दे, सौमित्र सिकदार, अपर्णा गुहा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें