राज्य मुक्केबाजी से आनंद सेन का पत्ता साफ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य मुक्केबाजी संघ से आनंद सेन का पत्ता साफ होने जा रहा ह
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य मुक्केबाजी संघ से आनंद सेन का पत्ता साफ होने जा रहा है। टाटा स्टील में टीक्यूएम एंड स्टील बिजनेस के प्रेसीडेंट आनंद सेन पिछले चार साल से झारखंड राज्य मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष हैं। संघ के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी दो से अधिक कार्यकाल तक ऑफिस बियरर नहीं रह सकता। ऐसे में आनंद सेन का मुक्केबाजी संघ से विदाई तय माना जा रहा है। उनके साथ-साथ सचिव उत्तम सिंह को भी पद छोड़ना होगा।
आठ जुलाई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में झारखंड राज्य मुक्केबाजी संघ की होने वाली बैठक में यह तय हो जाएगा कि राज्य संघ की कमान किसके हाथों में जाएगी। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि राज्य तीरंदाजी संघ की तरह ही मुक्केबाजी का अध्यक्ष टाटा स्टील का कोई वरीय अधिकारी ही होगा।