21 छात्रों ने एक बैठक में सुनाया कंठस्थ कुरआन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो के जाकिर नगर स्थित मदरसा मरकजी दारुल किरत के 21 छात्रो
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो के जाकिर नगर स्थित मदरसा मरकजी दारुल किरत के 21 छात्रों ने एक बैठक में कंठस्थ कुरआन सुनाया है। गुरुवार को मानगो के ईदगाह मैदान में आयोजित सालाना जलसे इन छात्रों की दस्तारबंदी होगी। कुल 30 हाफिज और 17 कारी की दस्तारबंदी होगी।
यह जानकारी बुधवार को मदरसा परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मदरसा के अध्यक्ष मुख्तार शफी उर्फ मिस्टर भाई, महासचिव गुलाम अरबी और उपाध्यक्ष हाफिज असरार अहमद ने दी। बताया कि छात्रों ने अपनी लगन से हिफ्ज (कुरआन शरीफ का कंठस्थ पाठ ) किया। सालाना जलसे की अध्यक्षता मुबारकपुर के जामिया अशरफिया के शिक्षा प्रमुख अल्लामा मो. अहमद मिसबाही करेंगे। प्रमुख तकरीर मुबारकपुर के जामिया अशरफिया के मुफ्ती मो. निजामुद्दीन रिजवी और मौलाना मसऊद अहमद बरकाती की होगी। एक घटे के लिए सवाल जवाब का कार्यक्रम होगा इसमें दीन जुड़ी हर शका पर लोग अपने सवालात कर सकते हैं। संवाददाता सम्मेलन में मुफ्ती रेयाज अहमद, मुफ्ती मो. आबिद रजा, मौलाना गुलाम रब्बानी, कारी साबिर अहमद रिजवी, कारी उमर दानिश बरकाती और मरकजी दारुल किरत के प्रिंसपल और प्रवक्ता मुफ्ती शाहिद रजा मिस्बाही और मो इंतेखाब रजा मिस्बाही मौजूद थे।
--------------
इनकी होगी दस्तारबंदी
कारी : मो. मकबूल अहमद बाका, मो. नबी अख्तर बाका, गुलाम अशरफ खरसावां, रिजवान अहमद लोहरदगा, मो. शहबाज आलम दुमका, मो. सलाउद्दीन कोडरमा, मो. नोमान रजा देवघर, मो. अहमद रजा देवघर, ख्वाजा इकराम गिरीडीह, गुलफराज अहमद कटिहार, महमूद अशरफ सीतामढ़ी, मो. जमालुल हक पुर्णिया, मो. रिजवान हुसैन उत्तर दीनाजपुर, बहाउद्दीन गोड्डा, दानिश गिरीडीह, गुलजार हुसैन कटिहार और जमीन अहमद गोरखपुर।
हाफिज : अबु तलहा कोलकाता, मो. सकलैन आसनसोल, मो. मुजाहिद रजा पलामू, कमर रजा बोकारो, शाकिब रजा मधुबनी, मो. असजद रजा दीनाजपुर, मो. जाहिद आलम हजारीबाग, नूर कासमी कटिहार, मो. असलम रजा गिरीडीह, कुतुबुद्दीन अहमद देवघर, मो. रोशन अली बोकारो, नवाब अली समस्तीपुर, शोएब अख्तर रायरंगपुर, इमरान रजा चतरा, नजरे आलम मुजफ्फरपुर, अब्दुल रहमान देवघर, उमैर रजा मुसाबनी, तनवीर हुसैन नवादा, अब्दुल शकूर देवघर, साजिद रजा देवघर, मख्मूर रिजवी देवघर, मो. अकरम रजा गिरीडीह, मो. नवाजिश आलम जमशेदपुर, गुलाम अली मुजफ्फरपुर, मो. मजहर अली दीनाजपुर, मो. तहसीन रजा सीतामढी़, मो. रजा हुसैन दीनाजपुर, एखलाक हुसैन हजारीबाग, जावेद अख्तर देवघर, मिनहाज अहमद मधुबनी।