उलियान में लगी रेडियो की प्रदर्शनी
जमशेदपुर : विश्व रेडियो दिवस के मौके पर शनिवार को उलियान में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कई प्रकार के
जमशेदपुर : विश्व रेडियो दिवस के मौके पर शनिवार को उलियान में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कई प्रकार के रेडियो-ट्रांजिस्टर प्रदर्शित किए गए। गाइड इंटरनेशनल रेडियो लिसेनर्स क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झामुमो की उपाध्यक्ष सविता महतो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। क्लब के अध्यक्ष चिन्मय महतो ने लोगों को रेडियो के इतिहास व शहर में इसकी लोकप्रियता के बढ़ते क्रम को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने क्लब की शुरुआत झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के साथ की थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधामय महतो, देवाशीष महतो, हरदीप संिह, शंभूनाथ, श्यामसुंदर गुहा, सचिन टप्पा, द्विजेंद्रनाथ सरकार, डॉ. सी. भास्कर राव, राजेंद्र सिंह भाटिया, राजेश पटेल आदि सक्रिय रहे।