छात्राओं ने रोटी-सब्जी देने का लिया संकल्प
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : भूख के खिलाफ छेड़े गए अभियान में सोमवार को दर्जनों छात्राओं ने गरीबों के नाम
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : भूख के खिलाफ छेड़े गए अभियान में सोमवार को दर्जनों छात्राओं ने गरीबों के नाम पर रोटी-सब्जी देने का संकल्प लिया। झारखंड ह्यूंमन राइट्स कांफ्रेंस (जेएचआरसी) की ओर से संचालित रोटी-बैंक के तहत साकची स्थित राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक व छात्राओं ने 51 रोटी, सब्जी, ब्रेड, गुड़ व बच्चों के लिए कपड़े भी दान किए। छात्राओं ने 'टिफिन नहीं खाएंगे, गरीबों को खिलाएंगे' का नारा दिया। स्कूल प्राचार्या मंजू सिन्हा ने छात्राओं को दान का महत्व को समझाते हुए कहा कि अपने जिंदगी में उतारने का संकल्प दिलाया। संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा कि किसी भी धर्म या मजहब में अन्न दान एवं भूखे को खिलाने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। सड़क के किनारे भूखे पड़े हुए लोगों को मदद की जरूरत है और उसके लिए सभी को आगे आना होगा। वहीं सीतारामडेरा की महिलाओं ने हर सोमवार को रोटी बैंक में दान करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 51 रोटी देकर की। इस अवसर पर जगन्नाथ महंती, घासी राम महतो, श्वेता, स्वागता, शिप्रा, खालिद, उत्तम, अरूण गुप्ता, वरूण कुमार, अनिता हांसदा, चांदनी सोना, किरण लागुरी, मनीषा कुमारी, सोना किरण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।