ध्यानार्थ हरियाणा : हरियाणा ले जाकर किशोरी के साथ करता रहा दुष्कर्म
शादी कराने का प्रलोभन देकर ले गया था हरियाणा, खोज में गई बहन को भी बना लिया बंधक जागरण संवाददाता,
शादी कराने का प्रलोभन देकर ले गया था हरियाणा, खोज में गई बहन को भी बना लिया बंधक
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गदरा की एक किशोरी को शादी करवा देने प्रलोभन देकर हरियाणा ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर आरोपी अनिल कुमार यादव को जहां गिरफ्तार करवा लिया। वहीं पीड़िता को भी बरामद कर लिया। आरोपी हरियाणा के रेवाड़ी जिला के खोला थानान्तर्गत मामनाडीह का रहने वाला है। पीड़िता और आरोपी को शहर लाने को महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद और अन्य पुलिसकर्मी मंगलवार को हरियाणा के लिए रवाना होंगे। वहां पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच करेगी और यह जानने का प्रयास करेगी कि शहर की और भी युवतियों को झांसा देकर तो नहीं ले जाया गया है।
गोविंदपुर के गदड़ा निवासी पीड़िता की बहन ने हरियाणा निवासी अनिल कुमार यादव के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस को बताया गया कि आरोपी पीड़िता के घर वर्ष 2015 को आया। उसने बताया कि वह कई गरीब परिवार की बेटियों का विवाह करा चुका है। इस झांसे में परिवार के लोग फंस गए। और उसके माता-पिता को तीनों बेटियो की शादी करवाने का झांसा देकर छोटी बेटी को अपने साथ हरियाणा ले गया। जब छोटी बेटी हरियाणा से वापस नहीं लौटी तो उसे खोजते हुए पीड़िता की बहन व परिजन हरियाणा स्थित आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी ने पीड़िता की बहन के साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उसे बंधक बना लिया। किसी तरह स्थानीय और पुलिस की मदद से वह आरोपी की कब्जे से मुक्त हो गई। वह मदद मांग कर कुछ रुपये एकत्र किया। इसके बाद दिल्ली स्टेशन पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ कर जमशेदपुर वापस लौटी और महिला थाने को पूरे मामले से अवगत कराया।