टाटा स्टील ने जीते 21 पुरस्कार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओडिशा में अवस्थित सुकिंदा क्रोमाइट खदान, मैंगनीज ग्रुप ऑफ
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओडिशा में अवस्थित सुकिंदा क्रोमाइट खदान, मैंगनीज ग्रुप ऑफ माइंस एवं जोड़ा ईस्ट, काटामाटी और खोंडबोंड आयरन माइंस ने विभिन्न वर्ग में 21 पुरस्कार जीतकर स्टील सेक्टर में अपना परचम लहराया है। इनमें दो एकल कैटेगरी के पुरस्कार भी शामिल हैं। बीती छह फरवरी को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस रीजनल ऑफिस के तत्वावधान में आयोजित 18वीं खान, पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह में टाटा स्टील की फेरो एलॉयज एंड मिनिरल डिवीजन (एफएएमडी) ने 12 पुरस्कार जबकि सुकिंदा क्रोमाइट खान ने चार पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं मैंगनीज ग्रुप ऑफ माइंस को छह पुरस्कार व ओएमक्यू को नौ पुरस्कार मिले हैं। इस कार्यक्रम में कंट्रोलर जनरल ऑफ माइंस आरके सिन्हा, डायरेक्टर ऑफ माइंस एबी पानीग्राही, कंट्रोलर ऑफ माइंस एम. बिस्वास, टाटा स्टील ओएमक्यू जनरल मैनेजर एमसी थॉमस, टाटा स्टील के चीफ रेजीडेंट एक्जीक्यूटिव मनीकांता नायक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।