Move to Jagran APP

शादी में देरी बढ़ा रहा बांझपन : डॉ. अंजू

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : महिलाओं में बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके लिए बदलती जीवनशै

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 01:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : महिलाओं में बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके लिए बदलती जीवनशैली, देर से शादी करना, काम का दबाव और तनावपूर्ण माहौल पूरी तरह जिम्मेवार है। यदि स्थिति यही रहा तो आने वाले समय में यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले लेगी। यह बातें बुधवार को महिला एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू बाजोरिया ने कहीं। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न-प्रहर में उपस्थित होकर पाठकों को फोन के माध्यम से उनके सवालों का जवाब दे रही थी। उन्होंने कहा कि देर से शादी देश में बांझपन की बड़ी वजह बनती जा रही है। महिलाओं द्वारा खुद के पैर पर खड़ा होना, आर्थिक संबल और कामकाजी होने की वजह से अब महिलाएं 30 वर्ष की उम्र के बाद शादी को प्राथमिकता देने लगी हैं, जिससे उनके लिए कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। वहीं युवतियों में अनियमित मासिक की समस्या बढ़ी है। इसका मुख्य कारण बदलते जीवन शैली, खान-पान व मोटापा है। डॉ. अंजू बाजोरिया से बातचीत का प्रमुख अंश..।

loksabha election banner

सवाल : शादी के चार वर्ष हो गए है। पत्नी को मासिक कम होता है। अबतक गर्भ नहीं ठहरा है। जैन कुमार, सर्किट हाउस

जवाब : इसका इलाज है। किसी बांझपन रोग विशेषज्ञ से दिखाएं। कुछ टेस्ट करानी होगी। बच्चेदानी में टीबी होने के कारण भी ऐसा होता है।

सवाल : मासिक जल्दी आ रहा है। क्या करें? नीमी, टेल्को

जवाब : मासिक ठीक करने के लिए दवा खानी पड़ेगी। बेहतर होगा किसी महिला एवं स्त्री रोग से मिले। अल्ट्रासाउंड भी करानी होगी।

सवाल : बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, अब भारीपन लगता है। साधना चक्रवर्ती, कदमा

जवाब : आप यूरिन जांच करवाएं। साथ ही किसी चिकित्सक से भी मिले।

सवाल : पत्नी कुछ वर्षो पूर्व गिर गई थी। अब बेहोश हो जाती है। क्या करें? अवतार सिंह भाटिया, मानगो

जवाब : बेहतर होगा कि किसी न्यूरो फिजिशियन से मिलकर सलाह ले।

सवाल : 15 वर्ष की बेटी है। मासिक कम आता है। मोटापा भी है। प्रियंका देवी, आदित्यपुर

जवाब : थायराइड की जांच करवाएं। मोटापा भी कम करें। आयरन की दवा दे, व्यायाम भी जरूरी है। इससे ठीक हो जाएगा।

सवाल : शादी के छह वर्ष बीत गए, लेकिन अबतक गर्भ नहीं ठहरा है। रानी, भालुबासा

जवाब : पति-पत्नी दोनों महिला रोग विशेषज्ञ से से मिले। कई जांच कराने होंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सवाल : ऑपरेशन से पहला बच्चा हुआ है। दूसरे के लिए कितना गैप होना चाहिए। ओम प्रकाश सिंह, जुगसलाई

जवाब : कम से कम 2 वर्ष का गैप होना चाहिए। ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

सवाल : शादी किए डेढ़ वर्ष हो गए, बच्चा चाहते है। क्या करें? रेशमी विश्वकर्मा, आदित्यपुर

जवाब : पति-पत्नी साथ में समय बिताए। इसके बाद भी किसी तरह की परेशानी होती है तो किसी चिकित्सक से संपर्क करें।

सवाल : मासिक की समस्या है? क्या करे। लक्ष्मी, एग्रिको

जवाब : आयरन दवा लेनी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। अगर ज्यादा परेशानी है तो चिकित्सक से मिले।

सवाल : छाती में दर्द रहता है। सुस्मिता चक्रवर्ती, कदमा

जवाब : यह कई कारणों से हो सकता है। बेहतर होगा किसी चेस्ट रोग विशेषज्ञ से संपर्क करे।

सवाल : मासिक ज्यादा होती है। सीमा देवी, आदित्यपुर

जवाब : अल्ट्रासाउंड करानी होगी। हो सकता है बच्चेदानी में ट्यूमर हो।

सवाल : पत्नी एक माह की गर्भवती है। क्या सावधानी बरतनी चाहिए। राजेंद्र, सरायकेला

जवाब : फॉलिक एसिड के साथ-साथ पौष्टिक भोजन की सेवन करे। इसके साथ ही किसी क्लिनिक या अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराए, ताकि नियमित रूप से जांच हो सके।

सवाल : प्रेग्नेंसी चाहते है। मासिक में भी परेशानी है। अम्रिता दास, सोनारी

जवाब : पति-पत्नी की पूरी जांच करानी होगी। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड व थायराइड की जांच भी कराएं।

सवाल : खांसी होने से पेशाब निकल जाता है। मोनिका देवी, आदित्यपुर

जवाब : उम्र होने के बाद ऐसा समस्या होता है। योग व व्यायाम के माध्यम से इसे ठीक किया जा सकता है। इससे राहत मिलेगी।

सवाल : शादी के ढाई साल हो गए। अंडाणु बनाने की दवा ले रहा हूं। प्रेग्नेंसी नहीं हो रहा है। सुधा मोदी, साकची

जवाब : नियमित रूप से चिकित्सक के संपर्क में रहे। पति-पत्नी समय साथ में बिताए।

सवाल : बांझपन की समस्या से जूझ रही हूं। डॉक्टर भी मां नहीं बनने को कह चुके है। गजला परवीन, कीताडीह

जवाब : इसका विकल्प मौजूद है। आप पति-पत्नी दोनों मिले।

सवाल : मासिक से पहले दर्द शुरू होता है और बाद में और बढ़ जाता है। एम. परवीन, कीताडीह

जवाब : आप अल्ट्रासाउंड जांच कराएं। इसके बाद किसी महिला रोग विशेषज्ञ से मिले। इसके साथ ही सीतारामडेरा से अशोक सिंह, आदित्यपुर से कृष्णा देवी, सोनारी से मोनिका दूबे, साकची से आशा देवी सहित अन्य लोगों ने भी पूछा सवाल।

-----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.