इनर व्हील ने बुजुर्गो संग बिताए पल
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड ए
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 01:43 PM (IST)
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में बुजुर्ग दिवस मनाया। इस अवसर पर क्लब ने बुजुर्गो के लिए डिश टीवी सिस्टम भेंट किया, जिसका उद्घाटन ओल्ड एज होम की 80 वर्षीय पारुल चटर्जी ने किया। मनोरंजन के इस साधन का बुजुर्गो ने खूब आनंद लिया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष विनीता झा, उपाध्यक्ष नीलम प्रकाश सचिव नम्रता झा, कोषाध्यक्ष शम्पा उपाध्याय, अर्चना, प्रीति सिंह, सोनाली मोहंती, झुमा निधि व शम्पा घोष उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें