सीतारामडेरा में चोरी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सीतारामडेरा निवासी सुरेश सिंह के घर में घुसकर गुरुवार तड़के चोरों ने सोने
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 01:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सीतारामडेरा निवासी सुरेश सिंह के घर में घुसकर गुरुवार तड़के चोरों ने सोने की अंगूठी, 12 हजार नगद, सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। सुरेश सिंह ने अज्ञात पर चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की सुबह सुरेश अपने दोमंजिला मकान से नीचे शौच के लिए उतरा। जब वह वापस कमरे में गया तो सामान की चोरी हो चुकी थी। सुरेश ने आशंका जताई है कि उसके पड़ोसी अक्सर उसकी छत पर आ जाते हैं। मना करने पर भी नहीं मानते है। आस पास के लोगों द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें