दुर्घटना में घायल चक्रधरपुर के शिक्षक की मौत
जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से बुधवार को घायल हुए चक्रधरपुर वार्ड नंबर नौ निवासी सह नागेश्
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 01:08 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 01:08 AM (IST)
जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से बुधवार को घायल हुए चक्रधरपुर वार्ड नंबर नौ निवासी सह नागेश्वर सिंह मध्य विद्यालय के हेडमास्टर सतरंजन महापात्र की टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। चक्रधरपुर सेंट्रल बैंक के सामने बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया था जिसके कारण वे घायल हो गए थे।
परसुडीह की महिला की मौत
जमशेदपुर : परसुडीह मेन रोड की रहने वाली महिला सरिता देवी (50) की टाटा मुख्य अस्तपाल में गुरुवार की सुबह मौत हो गई। वह 31 जुलाई को घर में खाना पकाने के दौरान झुलस गई थी। परसुडीह के स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती थी। स्थिति बिगड़ने पर 21 अगस्त को उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें