रंजू देवी को मिली आठ बसें
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: याराना ट्रैवल्स के अधीन साझेदारी में चल रही रामशकल यादव की आठ बसें गुरु
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 01:08 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 01:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:
याराना ट्रैवल्स के अधीन साझेदारी में चल रही रामशकल यादव की आठ बसें गुरुवार को उसकी पत्नी को पुलिस की मध्यस्थता से सौंप दी गई। सभी बसों के कागजात भी याराना ट्रेवल्स के जुड़े लोगों ने वापस कर दिये। पति की हत्या के बाद रंजू देवी ने उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी, सीतारामडेरा और बागबेड़ा थाने की पुलिस से बसों की वापसी और कागजात दिलाने की मांग की थी। याराना ट्रैवल्स की देखरेख उपेंद्र सिंह का भतीजा बिट्टू सिंह करता है। उसकी पत्नी पल्लवी और मां शीला देवी ने भी एसएसपी को पत्र देकर कहा था कि रंजू देवी को उसकी बसें सौंप दी जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें