आग लगा कर युवक ने की खुदकुशी
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना अन्तर्गत अर्जुनबेड़ा गांव के लेदा मुंडा (40) ने गतबुधवार की रात अज्ञात कारणव
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 06:47 PM (IST)
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना अन्तर्गत अर्जुनबेड़ा गांव के लेदा मुंडा (40) ने गतबुधवार की रात अज्ञात कारणवश अपने शरीर में केरोसिन तेल डालकर आत्महत्या कर ली। घटना को अंजाम देने के पूर्व उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इस घटना में उसका फूस का घर भी जलकर राख हो गया। सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा के उपरान्त शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें