कदमा जुस्को स्कूल में वृक्षारोपण
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब की ओर से कदमा स्थित जुस्को स्कूल में अशोक के 25 पौधे लगाए गए। स्कूल के प
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 08:53 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 08:53 PM (IST)
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब की ओर से कदमा स्थित जुस्को स्कूल में
अशोक के 25 पौधे लगाए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य झुमझुमी नंदी के साथ इनर व्हील क्लब योगिता सिंह, ए. बनर्जी, ए. शारदा, आकांक्षा सिन्हा आदि मौजूद थे।
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि पौधे लगाने से वातावरण स्वच्छ व सुंदर बनता है। हमें अब पहले से कहीं अधिक पेड़ों की जरूरत हैं। पेड़ हमारे स्वच्छ हवा के लिए जीवन रेखा है और एक स्वस्थ वातावरण है। पेड़ ऑक्सीजन का निर्माण करके हवा की गुणवत्ता में सुधार करेगा। इस मौके पर रीता झा, सुजाता सचदेव, श्वेता, चंदा, रेखा जायसवाल, सुधा, विनीता शाह आदि मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें