डॉ. गोयल के निधन पर शोक सभा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मनोहर लाल गोयल के निधन पर शोकसभा का आयोजन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मनोहर लाल गोयल के निधन पर शोकसभा का आयोजन शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में किया गया। इस अवसर पर उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए साहित्यकारों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।
हिन्दी, राजस्थानी और भोजपुरी भाषा के विकास और संवर्धन में उनके योगदान को रेखाकित करते हुए स्पष्टवादी और सरल स्वभाव की चर्चा की गई। शोकसभा की अध्यक्षता डा. नर्मदेश्वर पांडेय ने की। इस अवसर पर नगर के साहित्यकारों में यमुना तिवारी 'व्यथित', श्रीराम पाण्डेय 'भार्गव', विमल कुमार जालान, विजय भूषण, धर्मचन्द्र पोद्दार, ममता सिंह लक्ष्मी रानी लाल, अरुण अलबेला, नीलिमा पाण्डेय, अरुणा भूषण, उदय प्रताप 'हयात' एवं पंचानन सिंह 'तोमर' आदि उपस्थित थे। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शाति एवं शोक संतप्त परिवार को दु:ख को सहने शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।