समय का पालन नहीं किया तो पिटे
जमशेदपुर : कर्फ्यू के समय पालन नहीं करने वालों की जमकर धुनाई हुई। शनिवार की रात आठ बजे तक ही कर्फ्
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 01:05 AM (IST)
जमशेदपुर : कर्फ्यू के समय पालन नहीं करने वालों की जमकर धुनाई हुई। शनिवार की रात आठ बजे तक ही कर्फ्यू में ढील दी गई। इसके बावजूद कई लोग मानगो अपने घर की और लौट रहे थे। मानगो पुल, डिमना रोड व पारडीह रोड में तैनात जिला पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने कई लोगों की धुनाई की। जिन लोगों ने जायज कारण बताया उन्हें छोड़ दिया गया जबकि कुछ लोग आरपीएफ से उलझ गए। जिन लोगों ने आरपीएफ से उलझने का काम किया। उनकी जमकर धुनाई हुई। एक कार चालक के कपड़े भी फाड़ दिया गया। कर्फ्यू के मद्देनजर साढ़े सात बजे से ही मानगो डिमना रोड व पारडीह रोड की दुकानें बंद होने लगी थी। रात आठ बजे तक दोनों रोड पर आरपीएफ व सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें