मानगो प्रकरण में निर्दोष पर न हो कार्रवाई : सांसद
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने जिला पुलिस प्रशासन से कहा है कि
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 01:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने जिला पुलिस प्रशासन से कहा है कि मानगो की घटना में पूरी छानबीन के बाद ही कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाई जाए ताकि कोई निर्दोष को बेवजह सजा न मिले। सांसद ने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने शरारती तत्वों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। सांसद ने इसके लिए आम जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने तमाम मीडियाकर्मी को भी बधाई दिया है जिन्होंने अपना कर्तव्य सही ढंग से निभाया और शहर में भ्रम पैदा नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि यह शहर के लोग एक बार फिर अपने राज्य व देश के विकास में भागीदारी करने के लिए काम पर जुट गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें