भारतीय राजस्व सेवा में जाएगा टेल्को का अनुराग
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टेल्को के राधिनगर निवासी अनुराग कुमार सिंह ने एक बार फिर यूपीएससी की परी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टेल्को के राधिनगर निवासी अनुराग कुमार सिंह ने एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसे इस बार 521वां रैंक मिला है। वर्ष 2013 में भी अनुराग ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और नौकरी ज्वॉइन करने के बजाय लंबी छुटटी पर चला गया था। इस बार अनुराग ने बताया कि अब वह भारतीय राजस्व सेवा में अपना योगदान देगा। चिन्मया स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद अनुराग ने करीम सिटी कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद रांची यूनिवर्सिटी से स्नातक किया।
अनुराग ने बताया कि मात्र पांच घंटे की पढ़ाई में यह मुकाम हासिल किया। उसके पिता राधेश्याम सिंह पटना में डीएसपी के पद पर कार्यरत है तथा 1980 बैच के गोल्ड मेडेलिस्ट है। मां मंजूषा सिंह गृहणी है। अनुराग ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से इस वर्ष लॉ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। उसने लॉ की परीक्षा तथा यूपीएससी की तैयारी एक साथ की। अनुराग के मुताबिक प्राप्त रैंक में उसे भारतीय राजस्व सेवा में काम करने का अवसर मिलेगा। वह देश के लिए राजस्व बढ़ाने के लिए नये प्लान पर रिसर्च करेगा।