Move to Jagran APP

कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की 51वीं पुण्यतिथि

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला काग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को काग्रेस कार्

By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 01:10 AM (IST)
कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की 51वीं पुण्यतिथि

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला काग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को काग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की 51वीं पुण्यतिथि मनाई गई। काग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि अर्पित की। उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

प्रदेश काग्रेस कमेटी के सदस्य सरदार बलदेव सिंह मुख्य अतिथि, प्रदेश काग्रेस कमेटी के सचिव एसआरए रिजवी छब्बन एवं महिला काग्रेस अध्यक्षा मंजीत आनंद विशिष्ट अतिथि थीं। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आनंदमय पात्रा ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। सरदार बलदेव सिंह ने कहा पंडित जी ने कृषि क्षेत्र में हरित क्राति, उद्योग क्षेत्र में विकास, गुटनिरपेक्षता आदि की नींव रखी। छब्बन ने कहा कि पंडित नेहरू गंगा-जमुना तहजीब के बहुत बड़े हिमायती थे। मंजीत आनंद ने कहा कि पंडित नेहरू ने महिलाओं और बच्चों के सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक एवं शैक्षणिक विकास में सराहनीय योगदान दिया। गोष्ठी में कई नेताओं ने अपने विचार रखे। ध्यन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में राकेश तिवारी, राजकिशोर यादव, एलबी सिंह, अमरजीतनाथ मिश्रा, सुरेश धारी, पवन कुमार बबलू, राजेन्द्र राव, सुरेन्द्र सिंह, रामस्वरूप यादव, लाल बाबू, पप्पू सिंह, अजय मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, शहीद अख्तर, अनंत लाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.