शशि मिश्रा बने मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद का निपटारा अलीपुर कोर्ट से होते
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद का निपटारा अलीपुर कोर्ट से होते ही मंडल में पार्टी के पदाधिकारियो का चयन आरंभ हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शशि रंजन मिश्रा को मंडल संयोजक की कुर्सी पर विराजमान कर दिया है। दो दिन पूर्व चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीपीओ डीएन दिग्गी ने पत्र जारी कर शशि का नाम सभी ब्रांच ऑफिस में भेज दिया है। रविवार को टाटानगर मेंस कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शशि मिश्रा ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। वह रेल कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इधर मूर्ति गुट के शिव शंकर दुबे ने कहा कि प्रहलाद गुट की खुशियां ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। जल्द ही मामले को लेकर मूर्ति गुट हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगा।