आम तोड़ने पर पेड़ से बांध कर पीटा
जमशेदपुर : बिरसानगर क्षेत्र में पेड़ से आम तोड़ने पर कृष नामक किशोर की उसके पड़ोसी अनिल मुंडा ने पेड़ से
जमशेदपुर : बिरसानगर क्षेत्र में पेड़ से आम तोड़ने पर कृष नामक किशोर की उसके पड़ोसी अनिल मुंडा ने पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी स्थित गंभीर हो गई और एमजीएम में इलाज करवाना पड़ा।
कृष की मां भारती देवी ने अनिल मुंडा के खिलाफ बच्चे को पेड़ से बांध कर पीटने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भारती ने बताया है कि 28 मार्च को कृष पेड़ से आम तोड़ रहा था। तभी अनिल मुंडा वहां पहुंचा और बच्चे को घसीटता हुआ अपनी बाड़ी ले गया और पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों उसे दी। वह दौड़ते हुए अनिल की बाड़ी में गई और अपने बेटे को उसके चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल ले गई। दूसरे दिन 29 मार्च की रात 11 बजे अनिल कटारी लेकर घर में घुस गया और गाली गलौज कर थाना नहीं जाने की धमकी देने लगा।