Move to Jagran APP

मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की महानवमी की पूजा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शनिवार को महानवमी पूजा के साथ ही चैत्र नवरात्र का अनुष्ठान पूर्ण हुआ। शह

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 01:07 AM (IST)
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की महानवमी की पूजा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शनिवार को महानवमी पूजा के साथ ही चैत्र नवरात्र का अनुष्ठान पूर्ण हुआ। शहर के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां भवानी को पूज कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोग सुबह से ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिरों में उमड़ पडे़ थे। दुर्गा मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में भी महानवमी पूजा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय एवं दूर- दराज के श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान यहां महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि दी। इस दौरान चंडी पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। साकची शीतला मंदिर, साकची कालीबाड़ी, जमशेदपुर कालीबाड़ी, टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर, बेल्डीह कालीबाड़ी और मनोकामना नाथ शिव दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की और लाइन में लगकर भोग ग्रहण किया। भोग लेने वालों की भी जबर्दस्त भीड़ देखी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.