ब्रह्मा और जगत दोनों सत्य: आचार्य कल्याणमित्रानंद
जमशेदपुर : आनंदमार्ग की दोदिवसीय द्वितीय जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को आनंदमार्ग आश्रम, गदरा राहरग
जमशेदपुर : आनंदमार्ग की दोदिवसीय द्वितीय जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को आनंदमार्ग आश्रम, गदरा राहरगोड़ा में शुरू हुई। पहले दिन आचार्य कल्याणमित्रानंद अवधूत ने कहा कि पृथ्वी पर अनेक दर्शन आये। कोई तत्व दर्शन संपूर्ण अध्यात्मिक जगत को ही लिए हुए था। वे सभी तत्व (दर्शन) आज अतीत के अंधकार में विलीन हो गए। मनुष्य अंतर जगत की ओर बढ़ता है, साथ ही बार्हिजगत में सामंजस्य बनाये रखकर उस पर चलना पड़ता है। यदि कोई कहता है 'ब्रहा्र सत्यम जगन्मिथ्या' तो मिथ्या जगत में रहकर उसका कार्य करना संभव नहीं होगा। इस कारण मनुष्य स्वयं को ठगता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के बाहरी जगत में उसका धर्म, संस्कृति, उसका समाजिक राजनैतिक जीवन, अर्थनैतिक जीवन आदि को कौन अस्वीकार करेगा। इसलिए ब्रह्मा भी सत्य है और जगत भी सत्य है। जगत मिथ्या कहना गलत है। कल रविवार को 500 नारायणों को भोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य नवरूणानन्द अवधूत, योगेश जी, अरुण जी, सीतारामजी, महेन्द्र प्रताप सिंह, गोविन्द त्रिपाठी, सुनिल आनन्द, शिव कुमार सिंह, इंदू देवी, डॉ. आशु समेत कई लोगों ने भाग लिया।