86 बस्तियों को सब लीज महज छलावा : कुंजल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जागरण सेवा दल-पंचायत समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष कुंजल लकड़ा ने मालिकाना ह
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जागरण सेवा दल-पंचायत समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष कुंजल लकड़ा ने मालिकाना हक का विरोध करते हुए कहा है कि यह फैसला जनविरोधी है। टाटा सबलीज की आड़ में 86 बस्तियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सबलीज में जाने पर बस्तीवासियों का अपनी जमीन पर अधिकार स्वत: समाप्त हो जाएगा। टाटा स्टील प्रबंधन जमशेदपुर को औद्योगिक नगर घोषित कराने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में संभव है, इसकी आड़ में बस्तीवासियों को विस्थापित किया जाए। हो सकता है, बस्तीवासियों को उन्हें फ्लैट बनाकर दिया जाए और उसका भाड़ा टाटा स्टील वसूले। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति वर्तमान में टाटा स्टील की पॉकेट संस्था बनी हुई है। उन्होंने औद्योगिक नगर की जगह मेट्रोपोलिटन सिटी की वकालत की, ताकि इसकी जद में गोविंदपुर, बागबेड़ा, परसुडीह, सुंदरनगर आदित्यपुर, कांड्रा आदि गैर कंपनी क्षेत्रों का भी समान विकास हो सके।