Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी पर टिप्स लेने दिल्ली जाएंगे अफसर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड के शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जमशेदपुर भ

By Edited By: Published: Thu, 29 Jan 2015 01:11 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 01:11 AM (IST)
स्मार्ट सिटी पर टिप्स लेने दिल्ली जाएंगे अफसर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड के शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जमशेदपुर भी स्मार्ट सिटी बनने की कतार में है। इसीलिए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी दीपक सहाय को स्मार्ट सिटी पर टिप्स देने के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

loksabha election banner

दिल्ली में विज्ञान भवन में स्मार्ट सिटी पर दो दिवसीय कार्यशाला होगी। यह कार्यशाला 30 और 31 जनवरी को होगी। इस कार्यशाला में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी दीपक सहाय के अलावा नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विजय कुमार सिंह, रांची नगर निगम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ओम प्रकाश साह और धनबाद नगर निगम के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी दिल्ली जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.