Move to Jagran APP

जीत का दीदार न कर सकी झारखंड पुलिस

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड पुलिस का बदतर प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स का

By Edited By: Published: Thu, 29 Jan 2015 01:08 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 01:08 AM (IST)
जीत का दीदार न कर सकी झारखंड पुलिस

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड पुलिस का बदतर प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में खेले जा रहे बास्केटबॉल टूर्नामेंट में उसे टाटा स्टील व जमशेदपुर ने आसान शिकस्त दी। पहले मुकाबले में टाटा स्टील ने झारखंड पुलिस को 59-55 से पराजित किया। मध्यांतर तक स्कोर 27-26 था। टाटा स्टील की ओर से विशाल (26) व झारखंड पुलिस की ओर से विनोद (13) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। दूसरे मुकाबले में जमशेदपुर ने झारखंड पुलिस को 46-38 से हरा दिया। मध्यांतर तक जमशेदपुर 19-9 से आगे था। जमशेदपुर की ओर से एलेन (18) व झारखंड पुलिस की ओर से विनोद (12) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। तीसरे मुकाबले में जमशेदपुर ने एक्सएलआरआइ को 34-14 से हराया। मध्यांतर तक स्कोर 16-9 था। जमशेदपुर की ओर से एलेन (10) व एक्सएलआरआइ की ओर से सीता (8) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.