Move to Jagran APP

क्षत्रिय संघ ने दिया वीरांगना सम्मान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा 'वीरागना' झारखंड प्रदेश द्वारा 21 दिस

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:18 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 04:27 AM (IST)
क्षत्रिय संघ ने दिया वीरांगना सम्मान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा 'वीरागना' झारखंड प्रदेश द्वारा 21 दिसंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआइ प्रेक्षागृह में कुल दस विशिष्ट महिलाओं को 'वीरागना सम्मान' से सम्मानित किया गया। इसमें 'वीरागना विशिष्ट सम्मान' पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल, वन संरक्षण में सक्रिय जमुना टुडू, नेपाल की आभासेतु सिंह व सरायकेला राजघराने की रानी अरुणिमा सिंहदेव को प्रदान किया गया। इनके अलावा पांच महिलाओं को 'वीरागना सम्मान' दिया गया, जिनमें वीरागना की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, बनारस की समाजसेवी व पूर्वाचल वीरागना की अध्यक्ष वंदना रघुवंशी व वीर कुंवर सिंह की परपोती रेणु सिंह शामिल थीं। यह सम्मान डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह व रांची की निशानेबाज तारा शाहदेव को देने की घोषणा की गयी। 'वीरागना प्रतिभा सम्मान' नृत्य के क्षेत्र में शहर की उभरती कलाकार सोनल सिंह को दिया गया। 12 वर्षीय सोनल सिंह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दो बार सोनी टीवी पर कर चुकी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शोक सभा से हुई जिसमें पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकवादियों द्वारा मारे गए बच्चों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि दी गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि प्रेमलता अग्रवाल, वंदना रघुवंशी, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एम एस सिंह मानस, डॉ कविता परमार, जमुना टुडू, रेणु सिंह, मीरा शाहदेव, माया सिंह सिसोदिया, सीता सिंह, मंजू सिंह आदि ने किया। समारोह में 'राष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदान' विषय पर डॉ. कविता परमार, वंदना रघुवंशी, सीता सिंह, भारती सिंह, माया सिंह सिसोदिया आदि ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें उभरते हुए भोजपुरी गायक सोनू सिंह ने लोकगीत प्रस्तुत किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.