जीईएल चर्च परसुडीह में क्रिसमस गैदरिंग
जमशेदपुर : रविवार को जीईएल चर्च परसुडीह में क्रिश्चियन यूथ की ओर से क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन किया गय
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:03 AM (IST)
जमशेदपुर : रविवार को जीईएल चर्च परसुडीह में क्रिश्चियन यूथ की ओर से क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य राजकुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सांताक्लॉज ने बच्चों के बीच चॉकलेट की बारिश कर बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर क्रिश्चियन यूथ की ओर से गीत व संगीत का कार्यक्रम पेश किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ कमेटी के सुदेश टोपनो, शौभिक टोपनो, स्वाती डोराई, आकृति आइनड, कंचन टोपनो, सालन आइनड समेत अपना अहम योगदान दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें