टुइलाडुंगरी में 21 को कीर्तन दरबार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में 21 दिसंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में 21 दिसंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सरदार जसवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि बाबा जीवन सिंह व बड़े साहिबजादे के शहीदी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में अखंड पाठ रखा गया। पाठ की समाप्ति 21 दिसंबर को होगी। इसके बाद कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा। दोपहर को गुरु का अटूट लंगर का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर में हुई बैठक में जसवीर सिंह, मनोहर सिंह,जसवंत सिंह, राज कौर, दलवीर कौर, रंजीत सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें