व्हील्स-2015 : सैकड़ों की तादाद में पहुंचे प्रतिभागी
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जीईटी क्लब की ओर से 'व्हील्स-2015' का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभिक दौर के
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जीईटी क्लब की ओर से 'व्हील्स-2015' का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभिक दौर के दूसरे दिन की प्रक्रिया में भी हजारों की तादाद में प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें ज्यादा बच्चे विभिन्न स्कूलों के थे, जिन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। दूसरे चरण में भी इंजीनियर्स हॉल में प्रतिभागियों का निबंधन हुआ, यह प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। करीब 1,400 बच्चों का निबंधन हो गया है। पांच साल से ऊपर के बच्चों के बीच क्विज, पेंटिंग, काउंटर स्टि्क्स, एनएफएस, सोलो डांस, गुली क्रिकेट, फूस्टल, कंप्यूटर गेम्स आदि इवेंट हुए। इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार लंबी कतार लगी हुई थी, जो सुबह नौ से लेकर दोपहर दो बजे तक रही। इस बार भी व्हील्स कार्यक्रम का समापन टेल्को क्लब में होगा। दैनिक जागरण इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की भूमिका में है। टेल्को रिक्रिएशन क्लब व इंजीनियर्स हॉल में प्रारंभिक चयन प्रक्रिया हो रही है। विभिन्न स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। यहां से चयनित प्रतिभागी ही फाइनल राउंड में शिरकत कर सकेंगे। 7 से 9 जनवरी तक व्हील्स का फाइनल राउंड चलेगा जहां प्रतिभागी अपना जलवा बिखेरेंगे।