स्वर्णरेखा फ्लैट में विवाह पंचमी का आयोजन
जमशेदपुर : साकची स्थित स्वर्णरेखा फ्लैट में गुरुवार को विवाह पंचमी का आयोजन किया गया। सत्संग सभा टीम
जमशेदपुर : साकची स्थित स्वर्णरेखा फ्लैट में गुरुवार को विवाह पंचमी का आयोजन किया गया। सत्संग सभा टीम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह रामचरितमानस के बालकांड का पाठ किया गया तथा भगवान राम का शादी महोत्सव मना। इसमें पंरपरानुसार गीत-संगीत के साथ-साथ ढोल-झाल भी बजाया गया। अधिवक्ता सह फ्लैट वासी कल्पना राय के मुताबिक यहां पिछले 19 साल से विवाह पंचमी का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को 150 महिलाओं के सहयोग से यह आयोजन किया गया। शादी समारोह की समाप्ति के बाद भोग का वितरण किया गया। इसमें पूड़ी, सब्जी, चटनी, बुंदिया आदि महिलाओं के बीच परोसा गया। समारोह में उषा झा, कल्पना राय, गीता ठाकुर, बुलबुल सिंह, विभा सिंह, रीना, गीता सिंह, अनिता, नीलम, वंदना, रेणु, मंजू, आशा, बिंदू, सुधा व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।