Move to Jagran APP

सर्दी में बच्चों व बुजुर्गो को अधिक खतरा

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : बढ़ती सर्दी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। खासकर बच्चों व बुजुर्गो की।

By Edited By: Published: Thu, 20 Nov 2014 01:32 AM (IST)Updated: Thu, 20 Nov 2014 01:32 AM (IST)

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : बढ़ती सर्दी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। खासकर बच्चों व बुजुर्गो की। लोग सबसे ज्यादा वायरल इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या से ग्रस्त हैं। यह बातें बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह कंसल्टेंट फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार ने कहीं। वे दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में उपस्थित होकर लोगों को उनके सवालों का जवाब दे रहें थे। डॉ. अशोक ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए बताया कि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इंफेक्शन में मरीज को ठंड के साथ बुखार आता है, साथ ही खांसी, गले में दर्द और जुकाम भी मरीजों को जकड़ लेता है। प्रस्तुत हैं डॉ. अशोक कुमार से लोगों की बातचीत के प्रमुख अंश..।

loksabha election banner

---------------

सवाल : शाम को सिर दर्द होता है?

-अतुल कुमार, काशीडीह

जवाब : मौसम में बदलाव के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न होती है। यह वायरल के प्रभाव से होता है। अक्सर यह समस्या सर्दी के मौसम में होती है। ठंड से बचने की जरूरत है।

सवाल : तनाव होने से सिर में दर्द होता है? -विभा पात्रा, आदित्यपुर

जवाब : तनाव होने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और सिर में दर्द बढ़ जाता है। बेचैनी, उल्टी व नींद नहीं आने की समस्या भी बढ़ जाती है।

सवाल : नाक बंद हो जाती है और बोलने व खाने में परेशानी होती है?

-सुलेखा सिंह, मनीफीट

जवाब : ठंड के मौसम में इस तरह की समस्या उत्पन्न होती है। ठंड से बचें व ठंडे खाद्य-पदार्थ का सेवन न करें।

सवाल : निमोनिया से कैसे बचा जा सकता है?

- तपन हांसदा, आदित्यपुर

जवाब : ठंड से बचें। अगर सांस लेने में किसी तरह की समस्या है तो तत्काल चिकित्सक से मिलकर सलाह लें।

सवाल : जोड़ों में दर्द व रीढ़ की हड्डी में परेशानी है ?

-साधना चक्रवर्ती, कदमा

जवाब : ठंड में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि आप किसी चिकित्सक से मिलकर सलाह लें।

सवाल : मधुमेह है क्या करें?

-सोमनाथ, रेलवे कालोनी

जवाब : समय-समय पर मधुमेह की जांच करवाएं। यह क्रोनिक बीमारी है। कार्बोहाइड्रेड का सेवन बिल्कुल ही न करें। नियमित व्यायाम व उचित खान-पान शुरू करें।

सवाल : रात में बुखार होता है?

-तपन चक्रवर्ती, कदमा

जवाब : यह वायरल फीवर का लक्षण है। आप किसी चिकित्सक से मिलकर सलाह लें। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सवाल : थायरायड की समस्या है। नींद नहीं आती। क्या करें?

-अनुराधा सिंह, मानगो

जवाब : यह बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं होती। आपको खान-पान में विशेष परहेज करने की जरूरत है। जैसे फूल गोभी, बंधा गोभी, राजमा, इमली, सोयाबीन, मटन सहित अन्य से परहेज करें। थायरायड के कारण नींद की समस्या भी होती है।

सवाल : शरीर में चक्ता-चक्ता हो गया है?

-रिंकू कुमारी, गोविंदपुर

जवाब : यह एलर्जी का लक्षण है। आप अपने साबुन को बदलें। साथ ही इस्तेमाल करने वाले कपड़े को धोएं। ज्यादा परेशानी हो तो किसी चिकित्सक से मिलकर सलाह ले सकती हैं।

सवाल : गले में इंफेक्शन है?

-अनुज कुमार, पटमदा

जवाब : बदलते मौसम में एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। ठंड से बचने की आवश्यकता है। गर्म खाद्य-पदार्थ का सेवन करें। चिकेन सूप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सवाल : गले व रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है?

-रचना सिंह, मानगो

जवाब : दोनों अलग-अलग कारण से हो रहा है। गले की समस्या ठंड के कारण उत्पन्न हुई है।

सवाल : कितने दिनों तक एलर्जी की समस्या रहती है?

-मनप्रीत सिंह, गुरुद्वारा बस्ती, साकची

जवाब : खतरनाक होता है एलर्जी। आम तौर पर एक-दो सप्ताह के बाद ही ठीक होने की उम्मीद होती है। कुछ मामलों में एलर्जी पूरी सर्दी तंग कर देती है।

सवाल : संक्रमण व एलर्जी से कैसे बचा जा सकता है?

- नेहा सिंह, टेल्को

जवाब : स्वस्थ लोगों को इंफेक्शन और एलर्जी के मरीजों से दूरी बनाकर रहना चाहिए। उनके साथ खाने-पीने की चीजें शेयर न करें। हाथ न मिलाए। मुंह पर रुमाल बांधकर रखें। इसके साथ ही बारीडीह से मोनिका सिंह, भाटिया बस्ती से रानी शर्मा, कदमा से बसंती देवी, रायरंगपुर से सुदर्शन महतो, साकची से अशोक सिंह, भुईयांडीह से अभिषेक चंद्रा सहित अन्य ने भी डॉ. कुमार से सुझाव लिए।

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.