जयंती पर याद की गई इंदिरा गांधी
संवाद सहयोगी, घाटशिला : देश की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की 97वीं जयंती बुधवार को मनाई ग
संवाद सहयोगी, घाटशिला : देश की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की 97वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर आक्फोर्ड कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने स्टेशन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भारत माता की जय, इंदिरा गांधी अमर रहें जैसे नारे लगाए। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुभाष भकत ने कहा कि उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय साहस और निर्णय लेने की अदभूत क्षमता के कारण इंदिरा गांधी को विश्व राजनीति में लौह महिला के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने परमाणु विस्फोट कर चीन की सैन्य शक्ति की चुनौती दी, जिसके कारण उन्हें देश व दुनिया में बुलंद इरादों वाली महिला के रूप में तारीफ मिली। आज देश को जरूरत है कि उनके बताए रास्ते पर युवा चलें एवं देश को एक शक्तिशाली देश के रूप में दुनिया के समक्ष पेश करें। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने भी उनकी जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, अमित राय, सहित अन्य कई लोग शामिल थे।