गुरमत समागम के लिए गुरुद्वारा सज कर तैयार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश देहाड़ा के अवसर पर आयोजित गुरमत समागम की त
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश देहाड़ा के अवसर पर आयोजित गुरमत समागम की तैयारी पूरी हो चुकी है। गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड सज कर तैयार हो गया है।
शुक्रवार की शाम सात बजे से भाई फतेह सिंह जी जलंधर, प्रो. परगट सिंह कथा वाचक कुरुक्षेत्र व भाई सतनाम सिंह हजूरी रागी अमृतसर अपनी वाणी से संगत को निहाल करेंगे। यह आयोजन दो नवंबर तक चलेगा।
महाराजा रणजीत सिंह सेवादल के अध्यक्ष चंचल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से ही संगत के लिए लंगर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। दोपहर तक प्रचारक व कथा वाचक शहर पहुंचेंगे। शुक्रवार की शाम सात बजे से संगत के बीच चाय वितरित की जाएगी और रात 9.30 बजे से लंगर शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कीर्तन सुनने के लिए अगर कोई परिवार गुरुद्वारा में आता है और उन्हें रात हो जाने के कारण यातायात की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाती है तो सेवादल द्वारा उस परिवार को घर तक पहुंचाया जाएगा।