जेएससीए अंडर-23 क्रिकेट का शिविर पहली से
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कीनन स्टेडियम में एक से 1
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कीनन स्टेडियम में एक से 13 नवंबर तक जेएससीए अंडर-23 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जेएससीए के सह सचिव ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को शुक्रवार को दो पासपोर्ट साइज फोटो व जन्म प्रमाण पत्र के साथ जेएससीए कार्यालय में उपस्थित होना है।
प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं - राजू यादव, रोनित सिंह, राहुल प्रसाद (बोकारो), करण कुमार, सन्नी सिन्हा (देवघर), शशीम राठौड़, इब्ने हसन खान, पप्पू कुमार सिंह, प्रतीक रंजन (धनबाद), अंकित देवास (हजारीबाग), आशीष यादव, मनिंदर सिंह कलसी, पवन कुमार, जगदीश प्रधान, सोनू कुमार सिंह (जमशेदपुर), बाबुल (लोहरदगा), अजातशत्रु, प्रकाश मुंडा, नाजिम सिद्दिकी, मोनू कुमार सिंह, गौरव सिंह (रांची), अजय मधुकर (सरायकेला), कौशल किशोर सिंह, अविनाश कुमार, विशाल सिंह, प्रकाश सीट (पश्चिम सिंहभूम)।