ह्रतिकेश व वंतिका को संयुक्त बढ़त
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : तमिलनाडु के ह्रतिकेश ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए झारखंड शतरंज संघ के तत्व
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : तमिलनाडु के ह्रतिकेश ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए झारखंड शतरंज संघ के तत्वावधान में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में चल रहे राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज चैंपियनशिप के पांचवें राउंड की समाप्ति के उपरांत 4.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। उनके साथ ओडिशा के राकेश कुमार जेना व पश्चिम बंगाल के राजदीप सरकार व मित्रभा गुहा आगे चल रहे हैं। बालिका वर्ग में दिल्ली की वंतिका अग्रवाल व तमिलनाडु की प्रियंका संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं।
बालक वर्ग में उच्च वरीयता प्राप्त राकेश कुमार जेना व ह्रतिकेश ने अंक बांटने पर सहमति जताई, वहीं वरीय खिलाड़ी राजदीप सरकार को मित्रभा गुहा ने ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया।
पांचवें राउंड की समाप्ति के उपरांत परिणाम इस प्रकार है -बालिका वर्ग में वंतिका अग्रवाल व प्रियंका, वैशाली व बिधार रितुम्भरा, अर्पिता मुखर्जी व वृष्टि मुखर्जी, डी जिसिथा व हर्षिणी, आर श्रीमथि व स्तुति बहनोत के बीच मैच ड्रॉ रहा। उधर, हर्षिता गुदांति ने टीपी वर्षा को, सलोनिका साइना ने सुराना खुशी को, प्रभुगांवकर अदिति ने संस्कृति गोयल को, पलकिन कौर ने अनन्या ऋषि गुप्ता को व डी चेतना ने रुत्वी शाह को पराजित कर छठे दौर में स्थान पक्का किया।
बालक वर्ग में राकेश कुमार जेना व ह्रतिकेश प्रसाद, मित्रभा गुहा व राजदीप सरकार, वीएस रथ्नावेल व ई अर्जुन, सौरभ आनंद व अर्जुन कल्याण, अनंत प्रभुदेसाई के बीच मैच ड्रॉ रहा। उधर, राहुल श्रीवास्तव ने अरोण्यक घोष को, नितिश बेलूरकर ने अर्का सेनगुप्ता को, राजा हर्षित ने आर्य भक्ता को, शुभयन कुंडू ने विक्रांत जगलान को, अंश गुप्ता ने राहुल वीएस को पराजित कर छठे चक्र में प्रवेश किया।