Move to Jagran APP

छह विधानसभा सीटों के लिए 30 से अधिक के दावे

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर की सभी छह विधानसभा सीटो के लिए भाजपा की मंगलवार को हुई रायशुमार

By Edited By: Published: Wed, 29 Oct 2014 04:13 AM (IST)Updated: Wed, 29 Oct 2014 01:11 AM (IST)

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर की सभी छह विधानसभा सीटो के लिए भाजपा की मंगलवार को हुई रायशुमारी में 30 से अधिक नाम आए।

loksabha election banner

विधानसभावार प्रमुख उम्मीदवारों के नाम

-जमशेदपुर पश्चिम - सरयू राय, विनोद सिंह, अभय सिंह उज्जैन, विकास सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, आफताब अहमद सिद्दकी, संजय कुमार उर्फ बबलू आदि

-जमशेदपुर पूर्व - रघुवर दास, अमरप्रीत सिंह काले, सतीश सिंह, अनिल सिंह, रामनारायण शर्मा आदि

-पोटका - मेनका सरदार, राम सिंह मुंडा, बारी मुर्मू आदि

-जुगसलाई - दुलाल भुइयां, राखी राय, हराधन दास, हरि मुखी, भाष्कर मुखी, नरेश पासवान आदि

-बहरागोड़ा -डा. दिनेशानंद गोस्वामी, आस्तिक महतो, सरोज महापात्रा, रतन महतो, चंडीचरण साव, तपन ओझा आदि

-घाटशिला - लक्ष्मण टुडू, भोगेन सोरेन, रामजीत मार्डी, असीत सिंह सरदार आदि।

....................

राजेश-टोनी ने रतन महतो का मरोड़ा हाथ

भाजपा की रायशुमारी में उस समय हंगामा हो गया जब मानगो भाजपा मंडल के पदाधिकारी अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम कागज पर लिखकर दे रहे थे। मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह अपने मंडल के पदाधिकारियों की सूची तैयार कर रहे थे। इस बीच मानगो मंडल के महामंत्री प्रमोद शर्मा व उपाध्यक्ष रंजीत सिंह किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। इस पर राजेश सिंह ने कहा कि लिस्ट में नाम है, दोनों नेताओं से पूछकर डब्बा में डाल देते हैं। इस पर पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने विरोध किया। राजकुमार श्रीवास्तव का कहना था कि जो अधिकारी यहां मौजूद है, वही अपना मत दे सकता है और जो नहीं है वह नहीं दे सकता। मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश ने उनकी बातें मान ली और बात यहीं खत्म हो गई। तब उलीडीह मंडल की बारी आई। मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह लिस्ट बना रहे थे। लिस्ट में मानगो मंडल उपाध्यक्ष के नाम पर टोनी सिंह का नाम था। इस पर टोनी सिंह ने कहा कि वह अपना मत देंगे। मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह व राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि टोनी सिंह भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष भी हैं, इसलिए वह अपना मत नहीं दे सकते। राजेश सिंह ने राजकुमार श्रीवास्तव से कहा कि जब नियम बना है कि लिस्ट में जिनका नाम है और जो मौजूद हैं, वह मत दे सकते हैं तो टोनी सिंह अपना मत देंगे। इसी बात को लेकर बहस हो गई। जानकारी मिलने पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रतन महतो आ गए और कहा कि टोनी सिंह अपना मत नहीं दे सकते क्योंकि वह भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हैं। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। इसी बीच रतन महतो के मुंह से निकल गया कि सरयू राय हारेगा और हम हराएंगे। इतना कहना था कि राजेश सिंह व टोनी सिंह अपना आपा खो बैठे और रतन महतो का हाथ पकड़ मरोड़ दिया। इस बीच टोनी ने धक्का देते हुए हाथ भी चला दिया। पर्यवेक्षक हाथ जोड़ते रह गए, लेकिन गाली गलौज होती रही। अंत में जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, विकास सिंह आदि ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मामला शांत ही हुआ था कि जिला पार्षद राजकुमार सिंह ने पर्यवेक्षक दीपक प्रकाश को अव्यवस्था के लिए दोषी करार देते हुए कहा कि आप जिसे भी टिकट देंगे, हम काम करेंगे, लेकिन इस तरह बेवजह जल्दबाजी से रायशुमारी कराकर हंगामा नहीं कराना चाहिए था।

भाजपा महानगर कमेटी का नहीं बनना रहा हंगामे का कारण

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रायशुमारी में हंगामे का सबसे बड़ा कारण रहा जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद का पूरी तरह निष्क्रिय रहना। चूंकि नंदजी प्रसाद अब तक अपनी नई टीम नहीं बना पाए हैं, इसलिए पुराने पदाधिकारी उनसे दूर-दूर रहे। यदि वह अपनी टीम बना लिए होते तो आज वह अकेले नजर नहीं आते। महानगर की टीम बनने से नंदजी प्रसाद को बल मिलता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.